AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखण्ड में बढ़ाया गया मिनी लॉकडाउन, 6 मई तक बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह

राँची : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर का झारखण्ड में कहर जारी है। झारखण्ड में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने अबतक पहले लहर के मुकाबले ज्यादा कहर बरपाया है। राज्य में कोरोना संक्रमितों के मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा खराब स्थिति राजधानी राँची की है,


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राँची : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर का झारखण्ड में कहर जारी है। झारखण्ड में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने अबतक पहले लहर के मुकाबले ज्यादा कहर बरपाया है। राज्य में कोरोना संक्रमितों के मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा खराब स्थिति राजधानी राँची की है, यहां न तो संक्रमण की रफ्तार थम रही है न हीं मौत का आंकड़ा थमने का नाम ले रहा है। राजधानी राँची में प्रतिदिन 15 सौ के करीब संक्रमण के नए मामले दर्ज किये जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर झारखण्ड में आंशिक लॉकडाउन यानी मिनी लॉक डाउन को बढ़ाया गया है। अब झारखण्ड में आंशिक लॉक डाउन 6 मई सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। अब दोपहर 3 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें। छह मई को सुबह छह बजे तक आंशिक लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) रहेगा। इससे पहले आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंशिक लाकडाउन बढ़ाने को लेकर बैठक की। इसके साथ ही बाजार पर सख्ती बढ़ा दी गई है। बैठक में बाजार को 2 बजे तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।

जिसमें यह निर्णय लिया गया। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। अगली समीक्षा बैठक 5 मई को होगी इसके बाद आगे क निर्णय लिया जाएगा। राज्य में 22अप्रैल से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू है। इन 6 दिनों संक्रमण की रफ्तार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आई है।

राज्य में 6 मई तक अब दुकानें (अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर) दोपहर दो बजे तक ही खुली रहेंगी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राज्य सरकार ने पूरे झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को एक सप्ताह और बढ़ाने का निर्णय़ लिया है।अब 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 6 मई की सुबह 6 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सुप्ताह का अनुपालन राज्यवासियों को अनिवार्य रुप से करना होगा।मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज आपदा प्रबन्धन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया गया. अब दुकानें दोपहर दो बजे तक ही खुली रहेंगी, इसे लेकर लोगों को दोपहर 3 बजे तक मूवमेंट करने की इजाजत होगी, इस बैठक में यह अहम फैसला भी लिया गया . राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को आगे बढ़ाने का निर्णय सरकार ने लिया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories