AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हाट बाजार में दुकान लगाने वाले लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

गावां : कोरोना की चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का बुधवार को गावां साप्ताहिक हाट बाजार में जमकर धज्जियां उड़ाई गई। हाट बाजार में लोग बेपरवाह होकर बगैर मास्क पहनकर खरीद बिक्री करते नजर आए और सोशल डिस्टेंसिंग का तार पार कर दिया। यहां तक कि नवादा और


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : कोरोना की चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का बुधवार को गावां साप्ताहिक हाट बाजार में जमकर धज्जियां उड़ाई गई। हाट बाजार में लोग बेपरवाह होकर बगैर मास्क पहनकर खरीद बिक्री करते नजर आए और सोशल डिस्टेंसिंग का तार पार कर दिया। यहां तक कि नवादा और सतगावां जैसे स्थानों से लोग कपड़ा बेचने के लिए चले आए थे। जिसे बाद में पुलिस की सक्रियता से सभी लोगों को हाट बाजार से खदेड़कर भगा दिया गया।

थाना प्रभारी सूरज कुमार ने स्वयं पुलिस जवानों के साथ हाट बाजार में भीड़ लगाकर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को खदेड़ कर भगा दिया और पुनः हाट बाजार में भीड़ नहीं लगाने की सख्त चेतावनी दी। कहा कि किसी भी परिस्थिति में हाट बाजार लगने नहीं दिया जाएगा और अनावश्यक दुकानों को खोलने वाले संचालकों पर भी पुलिस सख्ती से निपटेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर आपदा एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories