AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तैलिक साहू सभा ने लगाया निःशुल्क कोविड टीकाकरण कैम्प, 138 लोगों ने लगवाया टिका

सौ वर्ष से अधिक की एक वृद्धा ने भी लिया टीका गिरिडीह : जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा सदर अस्पताल के सौजन्य से शुक्रवार को हुट्टी बाजार स्थित साहू समाज भवन में कोविड-19 टीकाकरण कैंप लगाया गया। कैंप में लगभग 138 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस कैंप में सबसे बड़ी बात यह रही


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सौ वर्ष से अधिक की एक वृद्धा ने भी लिया टीका

गिरिडीह : जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा सदर अस्पताल के सौजन्य से शुक्रवार को हुट्टी बाजार स्थित साहू समाज भवन में कोविड-19 टीकाकरण कैंप लगाया गया। कैंप में लगभग 138 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस कैंप में सबसे बड़ी बात यह रही कि 100से अधिक उम्र की 1 वृद्ध महिला का भी टीकाकरण किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा कि कोविड महामारी को देखते हुए हमारा समाज में यह नि:शुल्क टीकाकरण कैंप लगाया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि निर्भीक होकर लोग कोविड-19 वैक्सीन लें।

महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए लोग हमेशा मास्क का प्रयोग करें तथा बिना जरूरी काम घर से ना निकले तभी हम कोविड चेन को तोड़ पाएंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर तथा जिला संयुक्त सचिव प्रोफ़ेसर मुकेश कुमार साहा ने कहा कि आज सदर अस्पताल के सहयोग से यह कैंप लगाया गया है तथा आगे भी इस तरह का कैंप लगाया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष हरगौरी साहू, वरीय उपाध्यक्ष सुखदेव प्रसाद साहू, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा, नगर सचिव मनीष गुप्ता, शशि भूषण प्रसाद, सीताराम साहू, देवराज ,विकास गुप्ता ,श्याम सुंदर गुप्ता, निरंजन कुमार साहू सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं सदर अस्पताल की ए एन एम सुमन भारती, मंजू कुमारी तथा सहिया अनीता देवी एवं आशीष और रोहित शर्मा ने इस कैंप को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories