TOP BANNER
Sponsored

बीएनएस डी ए वी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन राइम्ज़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन राइम्ज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा दो के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभिनय के साथ कविता की प्रस्तुति देखने लायक थी। यह प्रतियोगिता कक्षावार संपन्न की गई। नन्हे नौनिहालों की आकर्षक प्रस्तुति, उच्चारण तथा भावानुकूल कविता

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 16, 2021 Apr 16 48 Views
Share

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन राइम्ज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा दो के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभिनय के साथ कविता की प्रस्तुति देखने लायक थी। यह प्रतियोगिता कक्षावार संपन्न की गई। नन्हे नौनिहालों की आकर्षक प्रस्तुति, उच्चारण तथा भावानुकूल कविता वाचन को ध्यान में रखकर निर्णायक मंडली ने नर्सरी कक्षा में अभिजय और योगनेश को प्रथम , अदृश्या और जिया को द्वितीय तथा ईशानबी को तृतीय और एलकेजी के मौलिक प्रथम, अतुल्य स्वरूप एवं सोनाक्षी सिंह द्वितीय, शान्वि और रोशन राज तृतीय तथा कक्षा यूकेजी के राजवीर सिंह प्रथम, तान्या रोशन द्वितीय, और आर्य कुमारी तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं कक्षा एक की आर्यन विश्वकर्मा प्रथम, अद्या शर्मा द्वितीय, मयंक वर्मा तृतीय और कक्षा दो में आलो साहा प्रथम, सत्यम कुमार द्वितीय, आदिति कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। इसी श्रृंखला में कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं ने झारखंड के प्रमुख त्यौहार सरहुल को केंद्र में रखकर कुछ छात्रों ने उसके महत्व को परिधानों के माध्यम से रेखांकित करने का प्रयास किया तो कुछ विद्यार्थियों ने छोटे-छोटे भाषणों के रूप में सरहुल के महत्व को समझाने का प्रयास किया। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने कहा “प्रतियोगिताएं बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना को पैदा करती है और सृजनात्मकता के विकास में सहायक सिद्ध होती है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories