AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अवैध सम्बंध को लेकर हत्या कर फेंका था शव, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित अनुसंधान कर मामले का किया उद्द्भेदन गिरिडीह : बीतें मंगलवार को निमियाघाट थाना क्षेत्र के NH2 लाल बाजार स्थित बसेइजाम में सड़क किनारे पड़े खून से लथपथ मिले शव मामले का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है. रविवार को पुलिस लाइन में एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस ने त्वरित अनुसंधान कर मामले का किया उद्द्भेदन

गिरिडीह : बीतें मंगलवार को निमियाघाट थाना क्षेत्र के NH2 लाल बाजार स्थित बसेइजाम में सड़क किनारे पड़े खून से लथपथ मिले शव मामले का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है. रविवार को पुलिस लाइन में एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि इस मामले में निमियाघाट थाना में कांड संख्या 31/21 दर्ज कर मामले की जांच को लेकर एक विशेष टीम गठित की गई थी. टीम ने अच्छा काम करते हुए इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी श्री रेणु ने बताया कि जूते के फीते से बांधकर जघन्य हत्या कर शव को फेंक दिया गया था. जिसके बाद मृतक की पहचान धनबाद जिले के भूली निवासी मोहित कुमार के रूप में की गई.

इस मामले में अनुसंधान करते हुए पुलिस टीम ने धनबाद के सौरीटांड से पप्पू कुमार और भूली से विवेक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. जिसने पूछताछ में हत्या कर शव फेंकने की बात स्वीकार की है और बताया है कि पत्नी से अवैध संबंध कर कारण मोहित की हत्या की गई है. एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन, लोहे का सब्बल और घटना में प्रयुक्त मोबाइल को भी बरामद किया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं पुलिस द्वारा त्वरित जांच कर आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए एसपी ने जांच टीम को बधाई दी है. जांच दल में डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, डुमरी पुलिस निरीक्षक आदिकांत महतो, निमियाघाट थाना प्रभारी विकास पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक संगम पाठक, सरोज कुमार मंडल, रोशन कुमार पासवान, सौरभ राज, सेट 152 सशस्त्र बल एवं रिजर्व बल के जवान शामिल थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories