TOP BANNER
Sponsored

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरुखा स्थित महतोडीह में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है. मृतक युवक की पहचान महतोडीह के मिठू मंडल के 27 वर्षीय पुत्र आशीष मंडल के रूप में की गई है. बताया जाता है कि आशीष मंडल शनिवार की शाम से गायब था. वहीं परिजन लगातार उसके

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 4, 2021 Apr 4 27 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरुखा स्थित महतोडीह में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है. मृतक युवक की पहचान महतोडीह के मिठू मंडल के 27 वर्षीय पुत्र आशीष मंडल के रूप में की गई है. बताया जाता है कि आशीष मंडल शनिवार की शाम से गायब था. वहीं परिजन लगातार उसके खोजबीन में जुटे हुए थे.

इस सम्बंध में परिजनों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी थी. वहीं रविवार को घर से डेढ़ किलोमीटर की दुरी पर युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.

मृतक के पिता मिठू मंडल ने अपने भाई पर ही बेटे की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है. मिठू मंडल का आरोप है कि ज़मीन को लेकर भाई से विवाद चल रहा था. वहीं दो दिन पूर्व भाई ने मुझे या मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी. आरोप लगाया कि शव में गहरे चोट के निशान हैं. वहीं हाथ डाली से लटका हुआ था फिलहाल पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी हुई है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories