TOP BANNER
Sponsored

BNS DAV में चला कोरोना टीकाकरण व आर्टिफिशिया / एंटीजन जांच अभियान

गिरिडीह : सिरसिया स्थित बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल परिसर में सदर अस्पताल गिरिडीह के कुशल चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित सहयोगियों के सहयोग से कोरोना प्रोटोकॉल के सभी नियमों का पालन करते टेंपरेचर की जांच सेनीटाइजर एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोविड19 टीकाकरण कार्य किया गया। जिसमें बी एन एस डी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 3, 2021 Apr 3 22 Views
Share

गिरिडीह : सिरसिया स्थित बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल परिसर में सदर अस्पताल गिरिडीह के कुशल चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित सहयोगियों के सहयोग से कोरोना प्रोटोकॉल के सभी नियमों का पालन करते टेंपरेचर की जांच सेनीटाइजर एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोविड19 टीकाकरण कार्य किया गया।

जिसमें बी एन एस डी ए वी एवं सीसीएल डीएवी ‌स्कूल के 45 वर्ष से ऊपर के 189 शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कोविड-19 की पहली खुराक ली और लगभग 250 लोगों की आर्टिफिशिया एवं एंटीजेन की नि:शुल्क जांच की गई। इस दौरान शरबत एवं शीतल पेय की भी व्यवस्था की गई थी।

मौके पर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने सपत्नीक कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली। इस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने टीकाकरण को हर व्यक्ति के लिए जरूरी बताया और कहा कि यह खुद के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है तथा साथ ही यह भी बताया किया कि यह कोरोना टीकाकरण का अभियान देश को कोरोना मुक्त करने में मील का पत्थर साबित होगा। इसलिए हम सभी को बढ़ चढ़कर इस अभियान में भाग लेना होगा तथा दूसरों को भी जागरूक करना होगा।

MIDDLE
Sponsored

सीसीएल डीएवी गिरिडीह के प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। मौके पर सदर अस्पताल के डॉ अशोक कुमार, डॉ आशीष मोहन , ए एन एम कुमारी पिंकी, रीना कुमारी, अंजुम निशा, ट्रेशर मो रियाजी और अजीत कुमार सिंह एवं विकास आलोक मौजूद रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories