TOP BANNER
Sponsored

ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल

हिरोडीह : देवरी थाना क्षेत्र के किसगो मोड़ में शुक्रवार की सुबह एक ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सीमावर्ती क्षेत्र होने के नाते हिरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस के जरिये

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 2, 2021 Apr 2 56 Views
Share

हिरोडीह : देवरी थाना क्षेत्र के किसगो मोड़ में शुक्रवार की सुबह एक ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सीमावर्ती क्षेत्र होने के नाते हिरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस के जरिये जमुआ स्वाथ्य केंद्र भिजवाया। घायल बाइक सवार की पहचान घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के गुंडरी निवासी 25 वर्षीय मनोज साव के रूप में की गई है।

घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक तेज़ रफ़्तार से घोड़थम्बा की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसगो मोड़ पर खोरीमहुआ साइड से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी आमने सामने की टक्कर हो गई। घटना की सूचना पर एसआई मोनू राम सदलबल मौके पर पहुंचे और घायल को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories