TOP BANNER
Sponsored

बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के बाल वैज्ञानिक अमित कुमार साहू ने किया कमाल, बनाया बैटरी से चलने वाली साइकिल

गिरिडीह : सिरसिया स्थित बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल परिसर में स्थित अटल टिंकरिंग लैब के बाल वैज्ञानिक अमित कुमार साहू ने बैटरी से चलने वाली साइकिल का निर्माण कर अपनी नवाचार योग्यता एवं कुशलता को सिद्ध किया है। बता दें कि यह साइकिल सामान्य दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 26, 2021 Mar 26 37 Views
Share

गिरिडीह : सिरसिया स्थित बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल परिसर में स्थित अटल टिंकरिंग लैब के बाल वैज्ञानिक अमित कुमार साहू ने बैटरी से चलने वाली साइकिल का निर्माण कर अपनी नवाचार योग्यता एवं कुशलता को सिद्ध किया है।

बता दें कि यह साइकिल सामान्य दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं के सहारे जैसे मोटर, बैटरी और एक्सीलेटर के सहयोग से बनायी गयी है। खास बात यह है कि एक बार फुल बैटरी चार्ज कर देने के बाद यह 50 किलोमीटर की दूरी तय करती है, साइकिल ऐसी है जो स्कूटी की सवारी का आनंद देती है। यह पर्यावरण की दृष्टि से प्रदूषण रहित गैजेट है। इसे कम लागत में आसानी से तैयार भी किया जा सकता है। छात्र अमित कुमार साहू ने बताया कि इस गैजेट को बनाने में उनके माता-पिता, अटल टिंकरिंग लैब एवं विद्यालय के शिक्षकों ने समय-समय पर उनका मार्गदर्शन कर किया।

क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ पी हाजरा ने कहा कि गिरिडीह में प्रतिभाओं की कमी नहीं यदि उन्हें अवसर प्रदान किया जाए और उचित मार्गदर्शन दिया जाए तो वह ज्ञान विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में विश्व समुदाय में अपना लोहा मनवा सकते हैं , हमारा विद्यालय अटल टिंकरिंग लैब के सहयोग से इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है और स्थानीय विभिन्न विद्यालयों को आमंत्रित करता है कि वे इस लैब का लाभ उठाएं। उन्होंने बाल वैज्ञानिक अमित कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके माता-पिता को बधाइयां दी। वहीं विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बाल वैज्ञानिक अमित कुमार को बधाई दी और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories