TOP BANNER
Sponsored

अवैध पत्थर खदान में प्रशासन ने की छापेमारी, 5 हाइवा समेत अन्य कई वाहन जब्त

सरिया : थाना क्षेत्र के नगरकेश्वारी से सटे बालेडीह के सिरसिया टांड में चल रहे अवैध पत्थर खदान में मंगलवार की अहले सुबह प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर 5 हाइवा, एक पोकलेन मशीन और एक ट्रेक्टर को जब्त किया है. इस बाबत सरिया एसडीएम सैयद रियाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि अवैध माइनिंग की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 23, 2021 Mar 23 37 Views
Share

सरिया : थाना क्षेत्र के नगरकेश्वारी से सटे बालेडीह के सिरसिया टांड में चल रहे अवैध पत्थर खदान में मंगलवार की अहले सुबह प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर 5 हाइवा, एक पोकलेन मशीन और एक ट्रेक्टर को जब्त किया है. इस बाबत सरिया एसडीएम सैयद रियाज अहमद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि अवैध माइनिंग की सूचना पर देर रात को पुलिस टीम भेज कर इसका सत्यापन करवाया गया.

वहीं सत्यापन होने के बाद मंगलवार की अहले सुबह जिला खनन पदाधिकारी सतीश नायक, एसडीपीओ नौसाद आलम व पुलिस टीम के साथ छापेमारी की गई. उन्होंने बताया कि इस मामले में जिला खनन पदाधिकारी और थाना प्रभारी के द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ वर्षों से इस क्षेत्र में अवैध तरीके से पत्थरों का उत्खनन कर डोमचांच ,कोडरमा,नवलशाही,जैसे क्षेत्रों में क्रेशर वालों को बेचा जा रहा है. जहाँ से क्रेशर मशीन से पत्थरों को गिट्टी बना कर भारी दामों में बिहार भेजा जाता है. कार्रवाई से अवैध खदान संचालकों में हड़कम्प है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories