TOP BANNER
Sponsored

बरवाडीह कब्रिस्तान की जमीन पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बनाने का स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

उपायुक्त को आवेदन सौंप की रोक लगाने की मांग गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के बरवाडीह कब्रिस्तान की जमीन पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बनाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है. इस संबंध में स्थानीय निवासी निरंजन ठाकुर,संतोष राम, प्रकाश कुमार दास, अशोक ठाकुर, संजय कुमार आदि ने गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन देकर कब्रिस्तान स्थल पर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 21, 2021 Mar 21 45 Views
Share

उपायुक्त को आवेदन सौंप की रोक लगाने की मांग

गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के बरवाडीह कब्रिस्तान की जमीन पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बनाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है. इस संबंध में स्थानीय निवासी निरंजन ठाकुर,संतोष राम, प्रकाश कुमार दास, अशोक ठाकुर, संजय कुमार आदि ने गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन देकर कब्रिस्तान स्थल पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बनाने से रोकने की मांग की है. उपायुक्त को आवेदन देने वाले लोगों ने कहा कि कब्रिस्तान का स्वरूप बदलना कहीं से भी जायज नहीं है. उन्होंने बताया कि कब्रिस्तान गैरमजरूआ जमीन पर अवस्थित है और अगर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बनाना ही है तो नगर निगम द्वारा बनाया जाए, ताकि इसका राजस्व सरकार को जाए. लोगों ने वहां लगे पेड़ों की कटाई का भी विरोध किया है.

इधर बरवाडीह कब्रिस्तान कमिटी के सचिव मोहम्मद तारीफ का कहना है कि यह जमीन कमिटी की है और कमिटी के निर्णय से कब्रिस्तान की जमीन पर दुकान बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सड़क किनारे वाली जमीन पर दुकान का निर्माण करा कर वह गरीबों को रोजगार के लिए उपलब्ध करवाएंगे. जिसके रेवेन्यू से कब्रिस्तान की देखरेख किया जायेगा. पेड़ कटाई की बात से उन्होंने इंकार जताया है, कहा कि पेड़ के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजर रहा था जिसे बिजली विभाग के आदेश पर काटा गया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories