TOP BANNER
Sponsored

बीमा अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल

गिरिडीह : भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों ने भारतीय जीवन बीमा निगम को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने के निर्णय को तत्काल प्रभाव से रद्द करने, LIC की IPO का विरोध ,बीमा उद्योग में विदेशी निवेश 49 से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को रद्द करने, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण न

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 18, 2021 Mar 18 36 Views
Share

गिरिडीह : भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों ने भारतीय जीवन बीमा निगम को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने के निर्णय को तत्काल प्रभाव से रद्द करने, LIC की IPO का विरोध ,बीमा उद्योग में विदेशी निवेश 49 से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने के प्रस्ताव को रद्द करने, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण न करके उन्हें और अधिक सुदृढ़ करने तथा 1 अगस्त 2017 से लम्बित वेतन बढ़ोतरी समझौते को शीघ्रातिशीघ्र सम्पन्न करने जैसे मुद्दों पर भारतीय जीवन बीमा निगम में गठित संयुक्त मोर्चे के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर पूरे देश में सभी कर्मचारी गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर दिवसीय हड़ताल पर रहे।

हड़ताल को लेकर गिरिडीह के भी सभी कर्मचारी सुबह 9 बजे से ही अपनी मांगों तथा मजदूर विरोधी नितियों के खिलाफ नारेवाजी करते रहे। बीमा कर्मचारी संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने बताया कि इस देशव्यापी हड़्ताल के प्रमुख मांगों में निजीकरण का विरोध, LIC की शेयर बाज़ार में सूचीबध्धता व IPO का विरोध, एलआईसी की आईपीओ प्रक्रिया को तेज करने और विदेशी निवेश सीमा बढ़ाकर 49% से 74% करने का विरोध , सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण का विरोध, LIC तथा GIC के शीघ्र वेतन समझौते की मांग, नई पेंशन स्कीम निरस्त कर पेंशन योजना 1995 लागू करना शामिल है।

हड़ताल को संबोधित संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां आम जनता कर्मचारियों किसानों के विरुद्ध है। आज केंद्र सरकार के निजीकरण की नीति जिसके तहत सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को बेच रही है देश के लिए घातक है। आज पूरी भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर कर तमाम देश की परिसंपत्तियों को कारपोरेट के हाथों में यह सरकार सौपना चाहती है।

MIDDLE
Sponsored

हड़ताल को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बिध्यनाथ, दिलीप कुमार और गौतम कुमार लियाफी के साथी प्रदीप कुमार साव , झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह नयन,झारखंड कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष साथी हरिगौरी साहू,पेंशनर्स एसोसिएशन के साथी रघुनंदन विश्वकर्मा ने संबोधित किया।

हड़ताल में संजय शर्मा, विजय कुमार, मृत्युंजय प्रसाद सिंह, अनुराग मुर्मू, संहीता सरकार, कुमकुम वाला बर्मा, डेनियल मरांडी ,राजेश कुमार उपाध्याय, उमा नाथ झा, शंकर कुमार, संजीव वोराल,प्रमोद कुमार शर्मा, रोशन कुमार, श्वेता, विनय कुमार, सुनील कुमार वर्मा अभय कुमार श्वेता कुमारी, दीपक पासवान, नीरज कुमार सिंह ,अनिल कुमार वर्मा , प्रवीण हसदा, नीतीश कुमार गुप्ता ,प्रीतम कुमार, गौरव आनंद, धर्मेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार लाल,अंशु सिंघानिया ,सबा परवीन,प्रभाष शर्मा ,गौरव कुमार, संजय कुमार शर्मा ,महेश्वरी वर्मा, प्रदीप कुमार पंकज कुमार,विक्रम कुमार,दिनेश कुमार सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories