TOP BANNER
Sponsored

मवेशी को पकड़ने के मामले में व्यवसाइयों ने लगाया भाजपा कार्यकर्त्ताओं पर आरोप

पुलिस से की मामले में निष्पक्ष जांच की मांग गावां : थाना मोड़ के पास विगत दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दुधारू गाय व उसके बच्चे को पकड़कर पुलिस को सौंपने का मामला दिन प्रतिदिन उलझता जा रहा है। मामले को लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने पत्रकारों के बीच अपनी बातों को रखा। व्यापारियों ने कहा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 9, 2021 Mar 9 49 Views
Share

पुलिस से की मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

गावां : थाना मोड़ के पास विगत दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दुधारू गाय व उसके बच्चे को पकड़कर पुलिस को सौंपने का मामला दिन प्रतिदिन उलझता जा रहा है। मामले को लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने पत्रकारों के बीच अपनी बातों को रखा।

व्यापारियों ने कहा कि बीते पांच मार्च को वे लोग बिहार से तीन पिकअप वैन से 14 दुधारू गाय एवं 13 बछड़े लेकर वापस लौट रहे थे। तभी भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ता ने गावां थाना मोड़ से पहले ज़बरन गाड़ी रोक कर मारपीट व गाली गलौज किया। वहीं 22 सौ रुपए नगद राशि को छीन लिया। व्यापारियों ने कहा कि हम लोगों के साथ आए दिन इस तरह की घटना होती रहती है। जिससे हमलोग काफ़ी भयभीत रहते हैं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले कि जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

इधर भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना सिंह ने कहा कि गावां में भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखते हुए भाकपा माले बौखला गई है। रंगदारी और पैसे मांगने का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। भाजपा की छवि धूमिल करने के लिए इस प्रकार की अर्गनल बयानबाजी की जा रही है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories