TOP BANNER
Sponsored

सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में हुआ बीएड सत्र 2020-22 का ओरियंटेशन कार्यक्रम

गिरिडीह : सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में बी.एड सत्र 2020-2022 के विद्यार्थियों की कक्षाएं परिचय सत्र के साथ सोमवार को प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के निदेशक सह चेयरमैन संजय कुमार सिंह, प्रबंधन समिति के सदस्य विभा सिंह, आतिश परमहंस, प्राचार्य डॉ अनुज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 8, 2021 Mar 8 44 Views
Share

गिरिडीह : सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में बी.एड सत्र 2020-2022 के विद्यार्थियों की कक्षाएं परिचय सत्र के साथ सोमवार को प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के निदेशक सह चेयरमैन संजय कुमार सिंह, प्रबंधन समिति के सदस्य विभा सिंह, आतिश परमहंस, प्राचार्य डॉ अनुज कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मौके पर निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि बीएड प्रशिक्षण से आपके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होगा। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपनी शुभकामना संदेश दिया।

प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कहा कि बी.एड के प्रशिक्षण से प्रशिक्षणार्थियों में शिक्षा के प्रति विशेष लगाव उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से व्यक्ति में विनम्रता एवं अनुशासन का निर्माण होता है। बी.एड प्रशिक्षण शैक्षिक गतिविधियों को विस्तार देने का एक सुदृढ़ प्लेटफार्म है।

MIDDLE
Sponsored

विभा सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण की चर्चा की। प्रो. कौशल राज ने नए सत्र के विद्यार्थियों का परिचय क्रमपूर्वक लेकर कहा कि बी.एड प्रशिक्षण प्रारंभ होने से लेकर सत्रांत तक आप सभी प्रशिक्षणार्थियों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास होना तय है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरी लगन एवं मेहनत से अपनी क्षमता का सौ फ़ीसदी प्रदान करके शिक्षा के क्षेत्र में आगे निकलने की प्रेरणा दी।

कहा कि आप आज से विद्यार्थी नहीं बल्कि छात्र अध्यापक है इसलिए आप की जिम्मेवारी काफी बढ़ जाती है। समय के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में प्रो. ओमप्रकाश कुमार राय, प्रो.शमा परवीन, प्रो. राज किशोर प्रसाद, प्रो. संजीव कुमार सिंह, प्रो. संदीप चौधरी, प्रो. पोरस कुमार, प्रो. बृजमोहन कुमार, प्रो. सोमा सूत्रधार, प्रो. धर्मेंद्र मंडल, प्रो. प्रतिभा भारद्वाज, प्रो. मंजूश्री सिंह, प्रो. कृष्णा मुरारी कुमार, प्रो.संजय कुमार प्रभाकर, प्रो. बृजेश यादव, प्रो.कुमारी संतोषी मिश्रा, राजेश, रोहित, बबीता, श्वेता, सोनल, आदि का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories