AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बीबीसी रोड के आजाद नगर में हुए चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, गहने व अन्य सामान बरामद

एक आरोपी चोरी तो दूसरा चुराए गए एलईडी टीवी को खरीदने के मामले में गिरफ्तार गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने बीते 1 मार्च को बीबीसी रोड स्थित आजाद नगर निवासी अनूप सिन्हा के घर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर लिया है. नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एक आरोपी चोरी तो दूसरा चुराए गए एलईडी टीवी को खरीदने के मामले में गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना पुलिस ने बीते 1 मार्च को बीबीसी रोड स्थित आजाद नगर निवासी अनूप सिन्हा के घर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर लिया है. नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस ने अनुप सिन्हा के घर में चोरी करने वाले अपराधी पंकज हाड़ी को चोरी के गहनों के साथ स्टेशन रोड से धर दबोचा है.

 

उन्होंने बताया कि 1 मार्च को चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी थी और एक टीम का गठन कर मामले के उद्भेदन में पुलिस जुटी हुई थी. इसी कड़ी में पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पंकज हाड़ी चोरी के गहनों को धनबाद में ले जाकर बेचने के फिराक में है और वह स्टेशन रोड के रास्ते जाने की तैयारी कर रहा है.

सूचना के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस बल के साथ स्टेशन रोड में पंकज हाड़ी को धर दबोचा और उसके पास से चोरी के सोने चांदी के गहने भी बरामद कर लिए. उन्होंने बताया कि पंकज हाड़ी के निशानदेही पर उसके साथी देवा हाड़ी के घर में भी छापेमारी की गई. जहां से भी चोरी के गहने बरामद किए गये हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फरार की गिरफ़्तारी में जुटी है पुलिस

बताया कि पंकज हाड़ी के द्वारा घर से चुराए गए एलईडी टीवी को बीबीसी रोड स्थित मोबाइल दुकान संचालक दीपक पंडित को बेचा गया था. पंकज हाड़ी के निशानदेही पर चोरी के एलईडी टीवी को भी दीपक पंडित के दुकान से बरामद किया गया है और दीपक पंडित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि देवा हाड़ी की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories