TOP BANNER
Sponsored

रुपयों से भरा बैग समझ कर किया था लूटपाट, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

3 महीने पहले ही हुई थी रिहाई जमुआ : नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियाटांड मुख्य मार्ग पर राहगीर को पिस्तौल का भय दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 6, 2021 Mar 6 48 Views
Share

3 महीने पहले ही हुई थी रिहाई

जमुआ : नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियाटांड मुख्य मार्ग पर राहगीर को पिस्तौल का भय दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को नवडीहा ओपी थाना क्षेत्र की सियांटांड (सोंनारडीह) मुख्य मार्ग पर दो अपराधियों ने पचम्बा थाना क्षेत्र बकोईया गांव रहने वाले हरिलाल प्रसाद वर्मा से एक बैग में रखे 18 सौ रुपये, मोबाइल,आधार कार्ड आदि को पिस्टल दिखाकर रुपये से भरा बैग समझकर लूट लिया था.

इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 48/2021 दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुटी थी. वहीं एसपी द्वारा खोरीमहुआ एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच तेज की गई. वहीं गुप्त सूचना शंकर राम उर्फ भोला राम को जमुआ बाजार से गिरफ्तार किया गया. साथ लूटी गई मोबाइल भी बरामद की गई है. वहीं एक इसके साथी आरोपी अजय हाजरा को गिरफ्तार करने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है.

MIDDLE
Sponsored

अंचल पुलिस निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि दोनों अपराधी तीन माह पूर्व में जेल से छूटकर आए थे. दोनों अपराधियों के विरुद्ध पूर्व में भी गिरिडीह मुफ्फसिल एवं जमुआ थाना में अलग अलग लूट पाट के मामले दर्ज हैं. आर्म्स एक्ट के मामले में भी गिरफ्तार आरोपी जेल जा चुका है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories