TOP BANNER
Sponsored

फ़ूड लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन को लेकर खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में लगा कैम्प

खोरीमहुआ : अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल क्षेत्र के जमुआ, देवरी, तिसरी, धनवार व गावां प्रखंड के दुकानदारों के लिए कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का नेतृत्व अनुमंडल के एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। कैम्प के दौरान पांचों प्रखंड से काफी संख्या में दुकानदार उपस्थित हुए। इस दौरान दुकानदारों को रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 6, 2021 Mar 6 57 Views
Share

खोरीमहुआ : अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल क्षेत्र के जमुआ, देवरी, तिसरी, धनवार व गावां प्रखंड के दुकानदारों के लिए कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का नेतृत्व अनुमंडल के एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया।

कैम्प के दौरान पांचों प्रखंड से काफी संख्या में दुकानदार उपस्थित हुए। इस दौरान दुकानदारों को रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया गया। वहीं पहले से रजिस्ट्रेशन कराए कुछ दुकानदारों को मौके पर लाइसेंस भी दिया गया।

इस बाबत एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दुकानदारों के पास फूड लाइसेंस अनिवार्य रूप होना चाहिए। इसके लिए आज कैम्प का आयोजन किया गया है। कहा कि खाद्यान्न वस्तुओं को बेचने के पूर्व उसकी एक्सपाइरी और मैन्यूफैक्चरिंग जरूर देखनी चाहिए। इसके बाद ही सामानों की बिक्री करनी चाहिए। मिलावटी समान न रहे इसका भी ध्यान रखना चाहिए।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories