TOP BANNER
Sponsored

NDRF की टीम ने माइका खदान में दबे मजदूरों के शव को तलाशा, माइंस को किया गया बंद

उपायुक्त ने कहा संचालकों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई तिसरी : मंसाडीह पंचायत के रखवा खदान में दबे दो मजदूर के शव को निकालने के लिए चौथे दिन एनडीआरएफ की टीम पहुंची. हालाँकि कड़ी मशक्कत के बाद भी शव को निकाला नहीं जा सका. एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गोस्वामी ने तीन से चार घंटा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 5, 2021 Mar 5 39 Views
Share

उपायुक्त ने कहा संचालकों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई

तिसरी : मंसाडीह पंचायत के रखवा खदान में दबे दो मजदूर के शव को निकालने के लिए चौथे दिन एनडीआरएफ की टीम पहुंची. हालाँकि कड़ी मशक्कत के बाद भी शव को निकाला नहीं जा सका. एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गोस्वामी ने तीन से चार घंटा प्रयास करने के बाद स्थिति से उपायुक्त को अवगत करवाया. जिसके बाद उपायुक्त राहुल सिन्हा के निर्देश पर खदान को समतलीकरण कर दिया गया. इस दौरान मृतक मजदूरों के परिजन व स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर थे. परिजन विलाप कर रहे थे. वहीं पुलिस सभी को समझा रही थी.

मौके पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसपी अमित रेणु भी स्वयं उपस्थित थे. खदान में एनडीआरएफ टीम में इंस्पेक्टर ओमप्रकाश गोस्वामी,एएसआइ सतपाल सिंह यादव सहित चार हेड कांस्टेबल व सात कांस्टेबल अपनी व्यवस्था के साथ खदान पहुंचे. जहां दो स्थानीय मजदूर के सहारे वे लोग दो बार अंदर गए और अंदर का स्थिति का जायजा लिया गया. अंदर की स्थिति भयावह देख उपायुक्त को जानकारी दी. श्री गोस्वामी ने बताया कि खदान के अंदर जहां पर शव की रहने की अंदेशा है. वहां यदि खुदाई की गई तो मिट्टी बरबरा कर धंस रही थी. जिससे टीम पर भी खतरा बढ़ सकता था.

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि इस माइंस का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था. ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए इस अवैध रूप से संचालित माइंस को बंद करा दिया गया है तथा भूमि का समतलीकरण करा दिया गया है. साथ ही अवैध रूप से संचालन कर रहे संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories