AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

किरण पब्लिक स्कूल में भी शुरू हुई कक्षाएं, छात्रों ने जताई ख़ुशी

विद्यालय प्रबंधन बरत रहा है सावधानी गिरिडीह : झारखण्ड सरकार द्वारा एक मार्च से कंटेंटमेंट जोन के बाहर सभी स्कूलों में सशर्त कक्षा आठ, नौ और 11वीं में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने की अनुमति के बाद विद्यालयों में सोमवार से पढ़ाई शुरू कर दी गई. इसी कड़ी में शहर के प्रमुख विद्यालयों में से एक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विद्यालय प्रबंधन बरत रहा है सावधानी

गिरिडीह : झारखण्ड सरकार द्वारा एक मार्च से कंटेंटमेंट जोन के बाहर सभी स्कूलों में सशर्त कक्षा आठ, नौ और 11वीं में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने की अनुमति के बाद विद्यालयों में सोमवार से पढ़ाई शुरू कर दी गई. इसी कड़ी में शहर के प्रमुख विद्यालयों में से एक कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक में भी कक्षाएं शुरू हो गई.

लगभग एक साल के बाद विद्यालय में कक्षाएं शुरू होने से छात्रों में ख़ुशी का माहौल देखा गया. वहीं विद्यालय प्रबंधन के द्वारा विशेष एहतियात बरता जा रहा है. सभी बच्चे मास्क लगाए विद्यालय आए. जहां थर्मल स्केनिंग कर बच्चों को विद्यालय में दाखिल किया गया. वहीं सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बच्चों को कक्षा में बिठाया गया.

 

मौके पर छात्रों ने कहा कि लॉकडाउन से उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई थी. इसके बाद ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हुई. मगर उसमें काफी समस्या होती थी. एक साल बाद विद्यालय आकर पढ़ाई करने में वे काफी ख़ुशी महसूस कर रहे हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस बाबत विद्यालय के चेयरमैन अशोक सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन्स का पूर्णत: अनुपालन करते हुए विद्यालय में आज से पढ़ाई प्रारंभ हो गई है. सरकार व प्रशासन के द्वारा आगे जो दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे उसके अनुसार कक्षाओं का संचालन किया जायेगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories