TOP BANNER
Sponsored

तीर्थस्थल राजदाह धाम में फिर बढ़ा विवाद, नागा साधू ने थाने में दिया आवेदन

मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस सरिया : थाना क्षेत्र के प्रमुख तीर्थस्थल राजदाह धाम का विवाद एक बार फिर गहराने लगा है. इस बार एक नागा साधू ने सरिया थाने में आवेदन देकर मारपीट व जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है. नागा साधु संत शीतल दास का आरोप

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 28, 2021 Feb 28 16 Views
Share

मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

सरिया : थाना क्षेत्र के प्रमुख तीर्थस्थल राजदाह धाम का विवाद एक बार फिर गहराने लगा है. इस बार एक नागा साधू ने सरिया थाने में आवेदन देकर मारपीट व जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है.

नागा साधु संत शीतल दास का आरोप है कि 23 फरवरी को वे पटना गंगा स्नान के लिए गये थे. शुक्रवार को वे जब लौटे तो देखा कि उनकी कुटिया में रखे बर्तन गायब थे. पूछताछ में पता चला कि निमाटाँड के दिनेश बर्मा द्वारा बरतन ले जाया गया है. इसकी सूचना उन्होंने जब सरिया थाने को दिया. तब थाना से एसआई अमरजीत सिंह शनिवार को राजदाह पहुंचे और बर्तन दिलाया.

इसके बाद आज सुबह पुनः सरिया प्रमुख रामपति प्रसाद, नरेश महतो,घनश्याम महतो,पवन महतो,संजय केशरी उर्फ कृष्णा वर्मा, पंकज प्रसाद, फुलचंद महतो समेत अन्य लोग और गाली गलोज करते हुए उनके साथ मारपीट की. वहीं जान से मारने की धमकी दी.

MIDDLE
Sponsored

इस संबंध में सरिया प्रमुख रामपति प्रसाद ने अपने उपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। इधर इस मामले में सरिया थाना पुलिस ने कांड संख्या 45/2021 दर्ज किया है. थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories