TOP BANNER
Sponsored

“आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार” कार्यक्रम को लेकर तिसरी में निकाली गई शोभा यात्रा

तिसरी : गायत्री चेतना मंच तिसरी के द्वारा “आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा तिसरी चौक से गम्हरियाटांड होते हुए चिलगिलि मोड़ तक धूमधाम से पहुंची। इस दौरान गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने ग्राम वासियों को हर हर गंगे घर-घर गंगे कार्यक्रम के प्रति जागरूक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 25, 2021 Feb 25 37 Views
Share

तिसरी : गायत्री चेतना मंच तिसरी के द्वारा “आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा तिसरी चौक से गम्हरियाटांड होते हुए चिलगिलि मोड़ तक धूमधाम से पहुंची। इस दौरान गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने ग्राम वासियों को हर हर गंगे घर-घर गंगे कार्यक्रम के प्रति जागरूक किया।

मौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरी यादव ने कहा कुंभ का जल अमृत समान माना जाता है, लेकिन करोना काल के कारण लोग कुंभ तक नहीं पहुंच पा रहे हैं जिसे देखते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 10 लाख घरों तक कुंभ का गंगाजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

शोभायात्रा में कारू बरनवाल, गीता देवी, महेश बरनवाल, सौदागर पंडित, कैलाश यादव, पूनम बरनवाल, प्रमिला देवी, रीना देवी, कंचन देवी, कोलेश्वर सिंह समेत काफी संख्या में गायत्री परिवार से जुड़े लोग शामिल हुए।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories