TOP BANNER
Sponsored

जी डी बगेड़िया प्रशिक्षण महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 12 वां वार्षिक महोत्सव

नवनामांकित छात्रों का किया गया स्वागत गिरिडीह : शहर के बोड़ो हवाई अड्डा रोड स्थित जी डी बगेड़िया प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को 12 वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. वहीं कार्यक्रम में नव नामांकित छात्रों का स्वागत भी किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उड़ीसा से आए स्वामी ब्रहमनिष्ठानंद उपस्थित

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 24, 2021 Feb 24 20 Views
Share

नवनामांकित छात्रों का किया गया स्वागत

गिरिडीह : शहर के बोड़ो हवाई अड्डा रोड स्थित जी डी बगेड़िया प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को 12 वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. वहीं कार्यक्रम में नव नामांकित छात्रों का स्वागत भी किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उड़ीसा से आए स्वामी ब्रहमनिष्ठानंद उपस्थित थे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आर के महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार, गिरिडीह महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ एस एन सिंह, डॉ बालेन्दु शेखर त्रिपाठी, अधिवक्ता चुन्नुकांत, अशोक उपाध्याय, राहत तस्लीम आदि शामिल थे.

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. इसके बाद अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सत्र 2020-2022 के छात्रों को पैन,सिलेबस और फूल देकर स्वागत किया गया. वहीं सत्र 2018- 2020 के टोपर्स को पुरुस्कृत किया गया.

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि स्वामी ब्रहमनिष्ठानंद ने छात्रों को उत्तम शिक्षक बनने का उपदेश दिया. वहीं कॉलेज के अध्यक्ष अजय बगेड़िया ने छात्रों को बधाई एवं शुभकामना दी.

MIDDLE
Sponsored

कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक अर्धों चटर्जी एवं प्रधानाध्यापिका वन्दना चौरासिया ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य अनिल प्रसाद कुशवाहा ने किया. वहीं प्राचार्य शिव कुमार सिन्हा ने छात्रों को शुभकामनाएं दी.

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राध्यापिका वन्दना चौरसिया, वीणा झा, रजनी कुमारी, बबिता मरांडी, माधुरी कुमारी, मृत्युंजय मिश्रा, आशीष कुमार, अमित कुमार, पंकज गुचछैत आदि का योगदान रहा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories