TOP BANNER
Sponsored

रोहित शर्मा ने जड़ा शतक, पहले दिन टीम इंडिया का स्कोर 6/300

India vs England,2nd Test:सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (161) की शतकीय और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (67) की अर्धशतकीय पारी से भारतीय क्रिकेट टीम ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 300

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 14, 2021 Feb 14 42 Views
Share

India vs England,2nd Test:सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (161) की शतकीय और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (67) की अर्धशतकीय पारी से भारतीय क्रिकेट टीम ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 300 रन बना लिए। स्टंप्स तक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 55 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 33 और अक्षर पटेल सात गेंदों में एक चौके के सहारे पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। रोहित ने 231 गेंदों में 18 चौकों और दो छक्कों की मदद से 161 रन तथा रहाणे के 149 गेंदों में नौ चौकों के सहारे 67 रन बनाए।
पहले सत्र में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके तीन विकेट महज 86 रन पर ही गिर गए। भारत ने पहले सत्र में शुभमन गिल (0), चेतेश्वर पुजारा (21) और कप्तान विराट कोहली (0) के विकेट गंवाए। इसके बाद रोहित और रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे सत्र में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और टीम को संकट से उबारा।

आस्ट्रेलिया में डेब्यू करने के बाद कई आकर्षक पारियां खेल चुके सलामी बल्लेबाज गिल खाता खोले बगैर ही ओली स्टोन की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। गिल ने सिर्फ तीन गेंदों का सामना किया। इसके बाद हालांकि रोहित और पुजारा ने स्कोर को सम्भालने की कोशिश की और दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी में अधिकांश योगदान रोहित का था।

पुजारा अपने स्वाभाव के अनुरूप खेल रहे थे। वह पैर जमाते नजर आ रहे थे, लेकिन 85 के कुल योग पर जैक लीच ने उन्हें बेन स्टोक्स के हाथों कैच करा दिया। पुजारा ने 58 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली विकेट पर आए, लेकिन मोइन अली ने उन्हें खाता तक नहीं खोलने दिया। विराट पांच गेंदों का सामना कर पवेलियन लौटे। कोहली भारत में पहली बार दो पारियों में खाता खोले बगैर आउट हुए।

MIDDLE
Sponsored

रोहित ने इसके बाद रहाणे के साथ पारी आगे बढ़ाई और टी ब्रेक से पहले शतक जड़ा जो उनके करियर का सातवां शतक है। रोहित के नाम देश में सात शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रिकार्ड मोहम्मद अजहरूद्दीन के नाम था, जिन्होंने छह शतक देश में लगाने के बाद विदेश में अपना पहला शतक लगाया था। रोहित ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था। अब उन्होंने नौ पारियों, 15 महीने के बाद पहला शतक लगाया है। चेन्नई में यह उनका पहला शतक है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories