AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अधजले हाल में मिला दो दिनों से गायब शख्स, रांची रेफर

गिरिडीह : जमुआ मुख्य मार्ग के जोरसांख में शनिवार की दोपहर अधजले हाल में एक शख्स के मिलने से आसपास के इलाके में हडकंप मच गया. मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में शख्स को एम्बुलेंस से गिरिडीह सदर अस्पताल भिजवाया. शख्स की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जमुआ मुख्य मार्ग के जोरसांख में शनिवार की दोपहर अधजले हाल में एक शख्स के मिलने से आसपास के इलाके में हडकंप मच गया. मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में शख्स को एम्बुलेंस से गिरिडीह सदर अस्पताल भिजवाया. शख्स की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी देवेंद्र प्रसाद के 36 वर्षीय पुत्र शक्ति रंजन बक्सी के रूप में की गई.

 

इधर घटना की सूचना पर परिजन समेत काफी संख्या में कायस्थ समाज लोग भी सदर अस्पताल पहुंचे. वहीं सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जख्मी शक्ति रंजन बक्सी को रांची रेफर कर दिया गया है.

 

बताया जाता है कि शक्ति रंजन बक्सी पिछले दो दिनों से गायब थे. वहीं परिजन उनके खोजबीन में जुटे हुए थे. इस संबंध में परिजनों ने शुक्रवार को मुफ्फसिल थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी. जबकि आज वो अधजले हाल में मिले हैं. इस सम्बंध में लोगों ने पुलिस से इस मामले की गहनता से जांच कराए जाने की मांग की है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories