TOP BANNER
Sponsored

पचम्बा थाने में हुई शांति समिति की बैठक, सरस्वती पूजा को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश

गिरिडीह : सरस्वती पूजा को लेकर पचम्बा थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने किया. जबकि मंच संचालन मुखिया प्रतिनिधि ठाकुर दास ने करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया. मौके पर मौजूद लोगों ने अपने-अपने विचार और सुझाव को रखा. बैठक में इंस्पेक्टर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 12, 2021 Feb 12 24 Views
Share

गिरिडीह : सरस्वती पूजा को लेकर पचम्बा थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने किया. जबकि मंच संचालन मुखिया प्रतिनिधि ठाकुर दास ने करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया. मौके पर मौजूद लोगों ने अपने-अपने विचार और सुझाव को रखा.

बैठक में इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि कोविड-19 का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पूजा मनाए जाने की अपील की. वहीं तीव्र गति में साउंड सिस्टम नहीं चलाने का आदेश दिया . वहीं पूजा पंडालों में अश्लील और फूहड़ गाने बजवाने पर कार्रवाई की बात कही. इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए पूजा पाठ करने की बात कही.

उन्होंने ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान जुलूस निकालने की कोई अनुमति नहीं दी गई है. शांतिपूर्वक ढंग से नजदीकी तालाब में मूर्ति विसर्जन करने का निर्देश दिया गया है.

MIDDLE
Sponsored

बैठक में मुख्य रूप से एसआई राजीव रंजन, उमेश सिंह, अभिमन्यु, सुधीर सिंह, इस्माइल मरांडी, अशोक मिश्र, सुरेंद्र यादव,इम्तियाज इमाम,इरफान आलम समेत अन्य कई गणमान्य व बुद्धिजीवी उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories