TOP BANNER
Sponsored

आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 381 रनों की जरूरत, किसी भी पाले में जा सकता है मैच

IND vs ENG: इंग्लैंड ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को भारत के सामने जीत के लिए 420 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 39 रन बना लिए हैं। भारत को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 9, 2021 Feb 9 42 Views
Share

IND vs ENG: इंग्लैंड ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को भारत के सामने जीत के लिए 420 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 39 रन बना लिए हैं।

भारत को मैच जीतने के लिए अभी 381 रन और बनाने हैं जबकि उसके पास एक दिन और 9 विकेट शेष है। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 578 रन का स्कोर बनाया था और उसने भारत को उसकी अपनी पहली पारी में 337 रनों पर ऑलआउट करके 241 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। इंग्लैंड दूसरी पारी में 178 रन ही बना सकी।

भारत की दूसरी पारी में स्टंप्स के समय शुभमन गिल 35 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 15 और चेतेश्वर पुजारा 23 गेंदों पर एक चौके के सहारे 12 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए अब तक 14 रनों की साझेदारी हुई है।

MIDDLE
Sponsored

इंग्लैंड से मिले 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत सही नहीं रही और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (12) एक बार फिर से असफल रहे। रोहित टीम के मात्र 25 के स्कोर पर जैक लीच की गेंद पर बोल्ड हो गए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories