TOP BANNER
Sponsored

मुढ़ी के बोरे से ढककर बिहार ले जाया जा रहा था शराब, 42 पेटी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

बेंगाबाद(गिरिडीह) : शराब तस्करी को लेकर धंधेबाज हमेशा नई-नई तरकीब का इस्तेमाल करते रहते हैं. कभी प्याज के बोरे से ढक कर तो कभी अन्य तरीके से धंधेबाज शराब को बिहार खपाने का काम करते रहते हैं. वहीं इन धंधेबाजों के मंसूबो को भांपकर पुलिस भी कार्रवाई करती रहती है. बेंगाबाद पुलिस ने भी ऐसे

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 5, 2021 Feb 5 32 Views
Share

बेंगाबाद(गिरिडीह) : शराब तस्करी को लेकर धंधेबाज हमेशा नई-नई तरकीब का इस्तेमाल करते रहते हैं. कभी प्याज के बोरे से ढक कर तो कभी अन्य तरीके से धंधेबाज शराब को बिहार खपाने का काम करते रहते हैं. वहीं इन धंधेबाजों के मंसूबो को भांपकर पुलिस भी कार्रवाई करती रहती है. बेंगाबाद पुलिस ने भी ऐसे ही एक तस्करी के मामले में कार्रवाई कर 42 पैटी अंग्रेजी शराब की खेप को बरामद किया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार को इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि गुरुवार को गिरिडीह की ओर से एक पिकअप वैन में अवैध विदेशी शराब लोड कर तस्करों द्वारा बिहार ले जाया जा रहा था. इसके गुप्त सूचना पर बेंगाबाद थाना पुलिस द्वारा महुआर टोल प्लाजा के निकट वाहन चेकिंग लगाया गया. इसी बीच वाहन चेकिंग को देखते पिकअप वैन चालक गाड़ी खड़ा कर भागने लगा. जिसके बाद पुलिस बल के द्वारा चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. वहीं वाहन को चेक करने पर उसमें करीब 20 बोरा मुढ़ी से ढके 42 पेटी विदेशी शराब का कार्टून पाया गया. जिसमें मेक डोवेल्स की 1000 बोतल है.

गिरफ्तार चालक देवघर के जसीडीह का 22 वर्षीय रामजीत यादव है. इंस्पेक्टर श्री सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर थाना में कांड 26/2021 दर्ज किया गया है. वहीं इसमें संलिप्त कुल 5 लोगों का नामजद अभियुक्त बनाया गया है. नामजद अभियुक्तों में धनबाद जिले के टुंडी थाना के महाराजगंज निवासी गाड़ी मालिक, रूपेश मंडल उर्फ रूपेश चंदरू, देवरी थाना क्षेत्र के चतरो का दीपक साव, जमुआ थाना क्षेत्र के खरगडीहा का विक्की साव शामिल है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories