TOP BANNER
Sponsored

अजब चोरी की गजब कहानी, दो दुकानों में सेंधमारी कर घुसे चोर, चुराए मात्र 270 रुपये

सरिया : थाना क्षेत्र में चोरों के मंसूबे बुलंद हैं. तभी तो थाना क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि थाना से सटे इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. गुरुवार की रात भी कुछ ऐसा हुआ. चोरों ने थाना से महज 100 गज की दुरी पर स्थित दो सीमेंट-छड़ की दुकानों में सेंधमारी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 5, 2021 Feb 5 27 Views
Share

सरिया : थाना क्षेत्र में चोरों के मंसूबे बुलंद हैं. तभी तो थाना क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि थाना से सटे इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. गुरुवार की रात भी कुछ ऐसा हुआ. चोरों ने थाना से महज 100 गज की दुरी पर स्थित दो सीमेंट-छड़ की दुकानों में सेंधमारी की. चोरों ने यहां बाबा इंटरप्राइजेज और रिंकू प्रसाद सिंह के यहां सेंधमारी की.

बताया गया कि बाबा इंटरप्राइजेज में जहां चोरों ने वेंटिलेटर तोड़ अंदर प्रवेश किया. वहीं रिंकू प्रसाद सिंह के दुकान के कार्यालय का एल्बेस्टर काट चोर अंदर प्रवेश किए. दोनों जगहों में चोरों ने केवल कागजातों को इधर-उधर फेंक दिया. इस दौरान चोरों द्वारा रिंकू प्रसाद सिंह के यहां मात्र दो सौ 70 रूपये नगद चुराए जाने की बात सामने आई है. वहीं बाबा इंटरप्राइजेज में अन्य कीमती सामान सुरक्षित है.

अब चोर केवल दो सौ 70 रूपये चुराने आए थे. ये बात दुकान संचालक को हजम नहीं हो पा रही है. संचालक का मानना है कि किसी और मंसूबे से अपराधी उनके यहां घुसे थे. इधर जब दुकान स्टाफ द्वारा दुकान की छत पर चढ़ कर देखा गया तो एक खाली गोली का खोखा और कटर भी मिला है.

MIDDLE
Sponsored

इस संदर्भ में रिंकू प्रसाद सिंह ने सरिया थाने में लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि इससे पूर्व में भी इस तरह की घटना हो चुकी है. वहीं कई बार धमकी भी मिली है. जिसकी शिकायत वे पूर्व में दर्ज करवा चुके हैं.

इधर इस मामले भाकपा माले प्रखंड सचिव भोला मंडल ने चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं लगातार थाना क्षेत्र में कारित हो रही है. लोगों में भय का माहौल है. उन्होंने एसपी से इस ओर ध्यान देकर ऐसे मामलों में अंकुश लगाने की मांग की है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories