TOP BANNER
Sponsored

घरेलू सिलेंडर उपयोग करने पर शहर के 6 नर्सिंग होम पर मामला दर्ज

प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के आवेदन पर नगर व पचम्बा थाने में मामला दर्ज गिरिडीह : शहर के 6 नर्सिंग होम पर घरेलू सिलेंडर उपयोग करते पाए जाने पर नगर थाना व पचम्बा थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार के आवेदन पर पचम्बा थाना में नवदीप नर्सिंग होम,

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jan 13, 2021 Jan 13 32 Views
Share

प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के आवेदन पर नगर व पचम्बा थाने में मामला दर्ज

गिरिडीह : शहर के 6 नर्सिंग होम पर घरेलू सिलेंडर उपयोग करते पाए जाने पर नगर थाना व पचम्बा थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार के आवेदन पर पचम्बा थाना में नवदीप नर्सिंग होम, बोड़ो स्थित जीवनधारा और कृष्णा नगर स्थित क्रिश्चन नर्सिंग होम पर मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं नगर थाना में शहर के भण्डारीडीह स्थित आजाद नर्सिंग होम, नेताजी चौक स्थित रोटरी आई हॉस्पिटल एवं कोर्ट रोड स्थित नवजीवन नर्सिंग होम के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया है।

आवेदन में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा है कि शहर में संचालित नर्सिंग होम में अग्निशामक की उपकरण एवं अन्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन किया जा रहा है या नहीं इसको लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा एसडीएम प्रेरणा दीक्षित को जांच का आदेश दिया गया था। इसके बाद एसडीएम प्रेरणा दीक्षित ने जांच दल का गठन किया गया था। जिसके बाद जांच दल ने दो दिनों तक शहर में संचालित नर्सिंग होम की जांच की। जहां घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाया गया।

इधर जांच प्रतिवेदन के आधार पर एलपीजी कॉरपोरेशन एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दोनों थानों 6 नर्सिंग होम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पचम्बा थाना में जहां नवदीप नर्सिंग होम, जीवन धारा और क्रिश्चन नर्सिंग होम के विरुद्ध कांड 05/ 2021 दर्ज कर जांच का जिम्मा एएसआई उमेश कुमार को सौंपा गया है। वहीं नवजीवन नर्सिंग होम, आजाद नर्सिंग होम और रोटरी आई हॉस्पिटल के विरुद्ध कांड संख्या 14/2021 दर्ज कर जांच की जिम्मेवारी एसआई रविंद्र कुमार पांडेय को दी गई है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories