AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मकर संक्रांति पर सूर्य पहुंचे मकर राशि में, जानें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और दिन गुरुवार है। प्रतिपदा तिथि सुबह 9 बजकर 2 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। सूर्य की मकर संक्रांति है। सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 4


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और दिन गुरुवार है। प्रतिपदा तिथि सुबह 9 बजकर 2 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। सूर्य की मकर संक्रांति है। सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 4 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

1. मेष राशि
पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेना होगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होगे। आकस्मिक लाभ संभव।

2. वृषभ राशि
झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी आपकी कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं। कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं आज आप का सपना पूरा हो सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

3. मिथुन राशि
नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदले लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दे। कर्मचारियों से परेशान रहेगे।

4. कर्क राशि
जमींन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होेगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।

5. सिंह राशि
अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। घर परिवार में शान्ति हो, इसके लिए हनुमान जी की आराधना करे। चमत्कारी लाभ होगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

6. कन्या राशि
आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ो की राय जरुर लें। अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।

7. तुला राशि
कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि
व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि भवन सम्बन्धित मामले आज सुलझ सकते हैं।संतान के सफल होने से मन प्रस्सन रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहे लाभ होगा।

9. धनु राशि
आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड सकते हैं। दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधि है। जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा।

10. मकर राशि
जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पेसो का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी।

11. कुम्भ राशि
शासन प्रशासन की अडचने आज आ सकती हेैं जल्दबाजी में कोई कार्य न करे, सही समय का इन्जार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

12. मीन राशि
कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं, सतर्क रहें। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है, उचित होगा शांत रहें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories