TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता, दस दस लाख के तीन इनामी नक्सली समेत कुल 6 गिरफ्तार

गिरिडीह : नक्सल अभियान में जुटी गिरिडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन बड़े इनामी नक्सलियों समेत कुल 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पपरवाटांड स्थित नया पुलिस लाइन में एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया की जिले के पीरटांड़, मधुबन, डुमरी के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 28, 2020 Dec 28 54 Views
Share

गिरिडीह : नक्सल अभियान में जुटी गिरिडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन बड़े इनामी नक्सलियों समेत कुल 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पपरवाटांड स्थित नया पुलिस लाइन में एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया की जिले के पीरटांड़, मधुबन, डुमरी के इलाकों में जिला बल एवं सीआरपीएफ बल के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मंजीरा एवं बनासों जंगल में नक्सली दस्ता भ्रमणशील है। सूचना के बाद गिरिडीह जिला बल एवं सीआरपीएफ के संयुक्त रूप से अभियान चलाया। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। इसके साथ ही पुलिस ने हथियार समेत अन्य सामानों की बरामदगी भी की है।

एसपी श्री रेणु ने बताया कि छापेमारी में 10 लाख का इनामी नक्सली प्रशांत मांझी, उर्फ छोटका, 10 लाख की इनामी उसकी पत्नी प्रभा दी उर्फ प्रभा सोरेन, 10 लाख का इनामी सुधीर किस्कू समेत रंजीत टुडू, छोटेलाल हांसदा, उज्जवल गंझू को दबोच लिया है।

MIDDLE
Sponsored

उन्होंने बताया कि छापेमारी में 1 एके 47 रायफल, 195 गोली, दो मैग्जीन, दो रेग्युलर कार्बाइन, चार मैग्जीन, 72 जिंदा गोली, नक्सली वर्दी, पर्चा एवं डायरी, एक सोनी का रिकॉर्डर, दो चिप्स सहित सीआरपीएफ कैम्प के विरोध में एक पन्ना में लिखा हुआ नारा, दो पत्र बरामद किए गए।

वहीं नक्सली प्रशांत मांझी एवं सुधीर किस्कू की निशानदेही पर दुमका जिला से एक 16 एम राइफल, एस एल आर राइफल, उसका 2 मैग्जीन, 135 पीस गोली, 2 इंसास राइफल उसका एक मैग्जीन तथा 50 पीस गोली, एक थ्री नट राइफल, एक .315 राइफल, एक हजार पीस इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 5 जिलेटिन रड बरामद किया गया है।

गिरफ्तार नक्सली प्रशांत मांझी पर 32 मामले, प्रभा दी पर 3 मामले और सुधीर किस्कू पर 23 मामले दर्ज हैं। एसपी ने कहा कि दस्ते के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories