TOP BANNER
Sponsored

कृषि कानून का जताया विरोध, आईसा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

बिरनी : देश में कृषि कानून के विरोध में किसानों के समर्थन में शनिवार को आईसा ने बिरनी प्रखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कार्यक्रम से पूर्व आईसा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून को काला कानून की बात कहते हुए प्रखण्ड मुख्यालय रोड में मार्च निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन कार्यक्रम

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 26, 2020 Dec 26 29 Views
Share

बिरनी : देश में कृषि कानून के विरोध में किसानों के समर्थन में शनिवार को आईसा ने बिरनी प्रखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कार्यक्रम से पूर्व आईसा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून को काला कानून की बात कहते हुए प्रखण्ड मुख्यालय रोड में मार्च निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष एन साईं बालाजी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में जिस तरह से मोदी सरकार द्वारा कॉरपोरेटों को मदद किया जा रहा हैं यह निंदनीय हैं। इस बिल के खिलाफ पूरे देश मे आईसा आंदोलन कर रही हैं, किसानों के हित को लेकर जहाँ तक आंदोलन होगा आईसा करेगी।

वहीं तीनों काले कानून निजीकरण, छात्रवृत्ति, महिला सुरक्षा पर आईसा के लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर नारेबाजी की। मौके पर छात्र नेताओं ने कहा कि अगर सरकार अपना तानाशाही रवैया नहीं बदलती है तो आइसा जगह जगह पर किसान बाग लगाएगी,आइसा सिर्फ छात्रों की समस्या पर ही नहीं बल्कि तमाम न्यायपंसद मजदूर-किसान,छात्र-नौजवान के पक्ष में खड़ा रहती है।

मौके पर आईसा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सोहेल अंसारी , बिरनी से राजकिशोर बैठा, रंजीत बैठा, राजेश विश्वकर्मा, चन्दन कुमार , झारखंड प्रदेश सचिव त्रिलोकीनाथ रांची जिला अध्यक्ष लोरी पलामू जिला अध्यक्ष दिव्या भगत, कोडरमा जिला सचिव सलीम अंसारी, दानिश, तरुण, पुष्पा, नीरज कुमार, पलामू से शशीकांत, डाल्टनगंज से रंजीत सिंह, धनबाद से हेमलाल, इकबाल अंसारी, सुभाष साहू, रोहित कुमार तुरी, विशेष कुमार जितेंद्र विश्वकर्मा, मिथलेश साहू, बैंकुठ वर्मा, चंदन गुप्ता, भरत रजक, राजेश विश्वकर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored

रिपोर्ट : धीरज शर्मा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories