
गिरिडीह : असहाय एवं गरीबों को ठंड से बचाने के लिए सदर प्रखंड के उदनाबाद पंचायत में स्थानीय प्रशासन द्वारा कंबल आवंटित कराया गया है। पंचायत भवन में मुखिया संध्या देवी की अध्यक्षता में कंबल वितरण से पूर्व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिन के मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

विज्ञापन
कार्यक्रम में मुखिया संध्या देवी, अनुप सिंह, दिलीप उपध्याय ,सिताराम वर्मा, राजेश गुप्ता ,संदान्दन वर्मा ने कुल 100 कंबल का वितरण किया गया। मुखिया ने कहा कि पंचायत की संख्या अधिक होने के कारण पंचायत में प्रशासन से अतिरक्ति कंबल की मांग करूंगा।