TOP BANNER
Sponsored

बाइक सवार ने राह चलती महिला को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से हुए घायल

तिसरी : तिसरी- कोदाई बांक मुख्य मार्ग पर सोमवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया. घायल महिला गुमगी पंचायत के सिंगराडीह निवासी कुंती देवी है. वहीं बाइक सवार सलगाडीह निवासी महेश मुर्मू है.   बताया जाता है कि कुंती देवी नक्सल प्रभावित खटपोक पंचायत के बघमारी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 21, 2020 Dec 21 25 Views
Share

तिसरी : तिसरी- कोदाई बांक मुख्य मार्ग पर सोमवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया. घायल महिला गुमगी पंचायत के सिंगराडीह निवासी कुंती देवी है. वहीं बाइक सवार सलगाडीह निवासी महेश मुर्मू है.

 

बताया जाता है कि कुंती देवी नक्सल प्रभावित खटपोक पंचायत के बघमारी गाव रिस्तेदारी में दो दिन पूर्व गई थी. सोमवार को वह पैदल अपने घर के लिए निकली थी. इसी दौरान कोदाई बांक रोड से वापस आने के क्रम में महेश मुर्मू अपने पैशन प्रो मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर महिला को ठोकर मारने के उपरांत एक गड्ढे में जा गिरा.

घटना में महिला का पैर फैक्चर हो गया और चालक भी घायल हो गया. मौके पर राहगीरों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस द्वारा दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय अस्पताल तिसरी लाया गया.  जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को गिरिडीह रेफर किया गया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories