TOP BANNER
Sponsored

दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं हुई शुरू, बरती जा रही सावधानियां

गिरिडीह : राज्य सरकार से निर्देश जारी होने के बाद सोमवार से कोरोना संक्रमण के कारण बंद विद्यालय शुरू हो गए हैं। पहले चरण में दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं शुरू हुई है। वहीं दसवीं से नीचे ऑनलाइन पढ़ाई ही करवाई जा रही है। कक्षाएं शुरू होने पर छात्रों में भी उत्साह का माहौल है।

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 21, 2020 Dec 21 43 Views
Share

गिरिडीह : राज्य सरकार से निर्देश जारी होने के बाद सोमवार से कोरोना संक्रमण के कारण बंद विद्यालय शुरू हो गए हैं। पहले चरण में दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं शुरू हुई है। वहीं दसवीं से नीचे ऑनलाइन पढ़ाई ही करवाई जा रही है।

कक्षाएं शुरू होने पर छात्रों में भी उत्साह का माहौल है। लंबे अंतराल पर विद्यार्थी स्कूल आना शुरू कर रहे हैं। एक और जहां विद्यालय आने वाले छात्र मास्क लगाकर पहुंचे वहीं विद्यालय में थर्मल स्कैन कर छात्रों को इंट्री दिया जा रहा है। इसके साथ ही विद्यालय में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए छात्रों को बिठाया गया है।

सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी कक्षाओं को सेनेटाइज करवाया गया है। 10वीं कक्षा में 1 हजार छात्राएं हैं। जिसमें आज 150 छात्राएं पहुंची है। उन्होंने बताया कि छात्राओं को गाइडलाइन की जानकारी देते हुए विद्यालय आने को लेकर अनुमति फॉर्म दिया जा रहा है। अभिभावक के परमिशन पर ही छात्राएं विद्यालय आएंगी। बताया कि संख्या बढ़ने पर सेक्शन अनुरूप छात्राओं को विद्यालय बुलाया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories