AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अयोध्या में 5 एकड़ जमीन पर कुछ ऐसा होगा भव्य मस्जिद का डिजाइन

अयोध्या के नजदीक धन्नीपुर गांव में 5 एकड़ जमीन पर बनने वाली मस्जिद की डिजाइन को सबके सामने पेश कर दिया गया है। बताया गया है कि मस्जिद में एक समय में 2 हजार लोग नमाज अदा कर सकेंगे। वहीं, पूरी मस्जिद को सोलर लाइट से ही पावर सप्लाई मिलेगी। विश्व में सबसे अलग मॉडर्न


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अयोध्या के नजदीक धन्नीपुर गांव में 5 एकड़ जमीन पर बनने वाली मस्जिद की डिजाइन को सबके सामने पेश कर दिया गया है। बताया गया है कि मस्जिद में एक समय में 2 हजार लोग नमाज अदा कर सकेंगे। वहीं, पूरी मस्जिद को सोलर लाइट से ही पावर सप्लाई मिलेगी। विश्व में सबसे अलग मॉडर्न डिजाइन की इस मस्जिद का डिजाइन जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के आर्किटेक्ट प्रफेसर एसएम अख्तर ने तैयार किया है। यह जानकारी मस्जिद की ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव अतहर हुसैन ने दी है।

 

अतहर हुसैन ने बताया कि मस्जिद का नाम धन्नीपुर मस्जिद रखा गया है। इसमें सुपर स्पेशिऐलिटी हॉस्पिटल, कल्चरल रिसर्च सेंटर, लाइब्रेरी और किचन भी बनेगा। मस्जिद परिसर की डिजाइन आर्किटेक्ट रिलीज होने के बाद इसका नक्शा पास करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। कोशिश की जा रही है कि 26 जनवरी या 15 अगस्त के दिन इसकी नींव रखी जाए।

अतहर हुसैन ने कहा कि मॉडर्न डिजाइन की इस मस्जिद में बाबरी ढांचे की कोई झलक तक नहीं दिखाई देगी। धन्नीपुर गांव के ग्राम प्रधान राकेश कुमार यादव ने बताया कि यह इलाका बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र बनने जा रहा है। इससे क्षेत्र का विकास होगा।
आर्किटेक्ट प्रफेसर अख्तर ने कहा, ‘अस्पताल महज कंक्रीट का ढांचा नहीं होगा बल्कि मस्जिद की वास्तुकला के अनुरूप इसे तैयार किया जाएगा। इसमें 300 बेड की स्पेशिएलिटी इकाई होगी, जहां डॉक्टर बीमार लोगों का मुफ्त इलाज करेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories