
गिरिडीह : रोटरी गिरिडीह द्वारा ठंड के बढते प्रकोप को देखते हुए गुरुवार को पीरटांड प्रखंड के दुधनिया गांव में जाकर वहाँ के आदिवासी ग्रामीणों के बीच 100 कंबल का वितरण किया गया। इसके साथ ही बच्चों के बीच बिस्कीट एवं चॉकलेट भी बाँटा गया।

विज्ञापन
बताया गया कि रोटरी गिरिडीह द्वारा इस ठंड में 500 कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। दो दिन पुर्व भी खंडोली के आस पास के गाँवों में भी 100 कंबल का वितरण किया गया था।
कंबल वितरण कार्यक्रम में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष राजन जैन, शिवप्रकाश बगेडीया, नवीन सेठी,बिजय सिंह,राजेश जालान,शंभू सरावगी,तारक नाथ देव,रोहित जैन इत्यादि मौजूद थे।