AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जमुआ में भाजपा का एक दिवसीय धरना संपन्न, राज्य सरकार की विफलता पर साधा निशाना

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड मुख्यालय में 05 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को जमुआ प्रखंड कमिटी भाजपा द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि किसान बिल का विरोध बिचौलिया कर रहे हैं, जबकि किसानों का कल्याण उनकी सरकार की प्राथमिकता है । उन्होंने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड मुख्यालय में 05 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को जमुआ प्रखंड कमिटी भाजपा द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि किसान बिल का विरोध बिचौलिया कर रहे हैं, जबकि किसानों का कल्याण उनकी सरकार की प्राथमिकता है । उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा है उग्रवादी गतिविधियां बढ़ी है ,उग्रवादी गतिविधियों को लगाम लगाने के उद्देश्य से आज फिर से भाजपा संघर्ष के रास्ते पर चलना शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ती अपराधी मामले तथा अपराधीकरण एवं भ्रष्टाचार तथा बालू घाट की नीलामी ,दाखिल खारिज के मामले आदि मुद्दों को लेकर भाजपा पूरे प्रदेश में धरना कार्यक्रम आयोजित की है ।

सरकार ने चुनाव से पहले जो वादा किया था उस वादा तो पूरा करने में विफल साबित हुई है ,अनुबंध कर्मियों को स्थायीकरण नहीं किया जाना तथा एम ए, बी ए पास बेरोजगारों को बेरोज़गारीभत्ता नहीं दिया जाना तथा चाईबासा में आदिवासियों की हत्या, बहू बेटियों की हत्या ऐसे अनेक मामले जो सरकार के लिए विफलता का प्रतीक है। इस अवसर पर भाजपा नेता कामेश्वर पासवान ,दिनेश यादव, राजेन्द्र यादव,महेंद्र वर्मा ,साहेब महतो,महेन्द्र यादव,कृष्णदेव राय ,बैधनाथ यादव,परमेश्वर यादव,रामानन्द सिंह,प्रदीप सिंह,अशोक सिंह, रणबहादुर पासवान,दशरथ वर्मा,शंकर साव, विकाश मंडल, रवींद्र यादव,नरेश यादव, समेत कई भाजपाइयों भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुऐ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories