Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

खलिहान में लगी आग, झुलसकर नाना – नाती की मौत, 3 गंभीर

370
Below feature image Mobile 320X100

गिरिडीह : जिले के पीरटांड़ प्रखंड स्थित चिरकीडीह में एक दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है। बताया जाता है 60 वर्षीय छोटू हेम्ब्रम, रमेश हेम्ब्रम, मनीष हेम्ब्रम, राजेश हेम्ब्रम, शिकर हेम्ब्रम सोमवार की रात खलिहान में सोए थे। वहीं ठंड के कारण थोड़ी दूरी पर आग जलाई गई थी। जो कि पास रखे पुआल में लग गयी और फिर विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

आग से घिरे लोगों ने मदद की आवाज लगाई तो लोग जुटे और बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान बुजुर्ग 60 वर्षीय छोटू हेम्ब्रम की मौत हो चुकी थी। वहीं अन्य चार को अस्पताल ले जाने के दौरान 13 वर्षीय रमेश हेम्ब्रम ने भी दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से झुलसे मनीष को इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जबकि राजेश व शिकर का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा है। हृदयविदारक घटना की सूचना पर विधायक सुदिव्य सोनू, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार का ढांढ़स बंधाया। विधायक ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया है।

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250