Samridh Samachar
News portal with truth
- Sponsored -

- Sponsored -

गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी राम मंदिर मॉडल की झांकी।

232
Below feature image Mobile 320X100

गणतंत्र दिवस में अयोध्या की झलक दिखाने की तैयारी है। इस बार की रिपब्लिक डे परेड की झांकी में राम की नगरी नजर आएगी। दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में अयोध्या के भव्य दीपोत्सव और राम मंदिर पर झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसमें देश-दुनिया के लोगों को अयोध्या की पौराणिकता और भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी। इस सिलसिले में तैयारियां की जा रही हैं। इसको लेकर अयोध्या वासियों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान प्रस्ताव को मिली मंजूरी

गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के संबंध में दिल्ली में आयोजित हुई बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव की मंजूरी मिल गई है। ‘राम नगरी और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर’ शीर्षक से झांकी को प्रस्तावित किया गया है। इस झांकी में प्रभु श्रीराम की धरती पर बन रहे भव्य मंदिर सहित राम नगरी की संस्कृति, परंपरा, कला और दूसरे देशों से अयोध्या और प्रभु राम से संबंधों का चित्रण भी किया जाएगा। इसके साथ ही 2018 से सीएम योगी आदित्यनाथ के शुरू किए गए भव्य दीपोत्सव को दिखाया जाएगा।

--------------------- विज्ञापन --------------------- --------------------- विज्ञापन ---------------------

href="https://chat.whatsapp.com/IsDYM9bOenP372RPFWoEBv">

ADVERTISMENT

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Before Author Box 300X250