AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखण्ड सरकार ने ली मिर्जागंज की सुध बहुप्रतीक्षित मांग मिर्जागंज स्वास्थ्य उपकेन्द्र के बहुरेंगे दिन।

गिरिडीह : जमुआ विधायक केदार हाजरा द्वारा शुक्रवार को स्वास्थ्य उपकेन्द्र परिसर में नये भवन के उद्घाटन किया। साथ ही नेशनल हेल्थ मिशन के तहत झारखंड में पायलट प्रोजेक्ट के तहत सिटीजन फाउंडेशन ने गिरिडीह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मिर्जागंज का कार्यभार शुक्रवार को संभाला। मिर्जागंज इसी के साथ राज्य का दूसरा ऐसा प्राथमिक स्वास्थ्य


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जमुआ विधायक केदार हाजरा द्वारा शुक्रवार को स्वास्थ्य उपकेन्द्र परिसर में नये भवन के उद्घाटन किया। साथ ही नेशनल हेल्थ मिशन के तहत झारखंड में पायलट प्रोजेक्ट के तहत सिटीजन फाउंडेशन ने गिरिडीह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मिर्जागंज का कार्यभार शुक्रवार को संभाला। मिर्जागंज इसी के साथ राज्य का दूसरा ऐसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन गया है जंहा पब्लिक नॉन-प्रोफेशनल पार्टनरशिप मोड में संचालित होगा। संस्था ने बीते एक दिसंबर को धनबाद के चिरकुंडा प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र का कार्यभार संभाला था।

झारखण्ड सरकार द्वारा इस परियोजना की शुरुआत राज्य भर में गैर-लाभकारी संगठनों की भागीदारी के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लागू करने और स्वास्थ्य सुविधा के लिए जनशक्ति की आपूर्ति सुनिश्चित करने की उद्देश्य से की गयी है। जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि इस अस्पताल को सुचारू रुप से संचालन करवाना मेरा वर्षों पुराना सपना था जो अब साकार हुआ है।
सिटीजन्स फाउंडेशन के निदेशक शुभेन्द्र झा ने कहा झारखण्ड राज्य के 6 जिलों में 11 ऐसे पीएससी के लिए सिटीजन्स फाउंडेशन ने एनएचएम झारखंड के साथ समझौता पर हस्ताक्षर किया है। यह राज्य के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सुधार के लिए काम करने वाले गैर-लाभकारी के रूप में हमारे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का क्षण है।
जमुआ चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश दुबे ने कहा कि राज्य सरकार का यह एक क्रांतिकारी कदम है जिसका लाभ यहां की जनता को मिलेगी। यहा सारी व्यवस्था निःशुल्क है।
कार्यक्रम में अध जगन्नाथडीह पंचायत की मुखिया प्रमिला वर्मा बिजय चौरसिया , सिटीजन फाउंडेशन के स्वास्थ्य निदेशक शुभेंदृ झा, सहायक प्रबंधक चंद्रशेखर, अमित श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप भटाचार्य, बीसी वीएलई योगेश कुमार पांडेय, पंकज साव, प्रभाकर साव, रंजीत राम, अनन्त साव, महेश कश्यप,किशोर राय,प्रमोद गुप्ता, विकास विकास साव,अरुण वर्मा,पूजा साव,पंकज साव, आलोक कुमार ,,सुधीर राय,समेत दर्जनाधिक लोगों की उपस्थिति रही।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories