AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रशासनिक पहल और पदाधिकारियों के आश्वासन पर बगोदर के घाघरा साइंस कॉलेज के छात्रों का आमरण अनशन समाप्त

बगोदर के घाघरा साइंस कॉलेज के 12वीं के छात्रों द्वारा लॉकडाउन अवधि का फीस माफ करने की मांग को लेकर बुधवार से चल रहा आमरण अनशन गुरुवार को प्रशासनिक पहल के बाद समाप्त हो गया, तीन महीने की फीस माफी पर सहमति बनने के बाद यह अनशन समाप्त हो गया है, साथ ही कहा गया


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बगोदर के घाघरा साइंस कॉलेज के 12वीं के छात्रों द्वारा लॉकडाउन अवधि का फीस माफ करने की मांग को लेकर बुधवार से चल रहा आमरण अनशन गुरुवार को प्रशासनिक पहल के बाद समाप्त हो गया, तीन महीने की फीस माफी पर सहमति बनने के बाद यह अनशन समाप्त हो गया है, साथ ही कहा गया है कि तीन महीने की और फीस को माफ करने के सम्बंध में कॉलेज प्रबंधन कमिटी अपनी बैठक में विचार करेगी।

छात्र एक साल की फीस माफी की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना देने के बाद बुधवार को आमरण अनशन पर बैठ गए थे,

अनशन के दूसरे दिन सीओ आशुतोष कुमार ओझा, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, बगोदर पश्चिमी के मुखिया लक्षमण महतो, उपमुखिया विक्की कुमार आदि कॉलेज पहुंचे और अनशनकारी छात्रों से बातचीत करते हुए अनशन तोड़ने की अपील की, जिसके बाद लोकडौन के तीन महीने अवधि की फीस माफी पर फिलहाल सहमति बनी है साथ ही कहा गया है कि कॉलेज प्रबंधन कमिटी की बैठक में और तीन महीने की फीस माफी पर विचार किया जाएगा, यदि बैठक में बात बनती है तो कुल छह महीने की फीस माफ् हो जाएगी, पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्रों ने अनशन तोड़ दिया, अनशन में बैठे छात्रों में अमन कुमार, पप्पू कुमार, फैजान अंसारी, अनुज कुमार, रामकुमार पांडेय, प्रेम कुमार आदि शामिल थे। साथ ही अन्य छात्र भी अनशनकारियों के समर्थन में बैठे थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories