AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धौनी के फार्म हाउस में तैयार की जा रही नई नस्‍ल की गाय, झारखंड के किसानों को मुफ्त में देने की योजना

क्रिकेट के बाद जैविक खेती में करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी जल्द ही झारखंड के किसानों को गाय मुफ्त में देंगे। इस पर उन्होंने अपना काम भी शुरू कर दिया है। सेम्बो में उनका फार्म हाउस है। यहां माही का सपना आकार ले रहा है। यानी नई नस्ल की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

क्रिकेट के बाद जैविक खेती में करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी जल्द ही झारखंड के किसानों को गाय मुफ्त में देंगे। इस पर उन्होंने अपना काम भी शुरू कर दिया है। सेम्बो में उनका फार्म हाउस है। यहां माही का सपना आकार ले रहा है। यानी नई नस्ल की गाय तैयार की जा रही है।

बताया जा रहा कि डेनमार्क की गायों की तरह यहां नई नस्‍ल की गाय तैयार की जा रही है। बाद में इन गायों को मुफ्त में झारखंड के किसानों को माही भेंट करेंगे। माही ने इस योजना को अभी सर्वाजन‍िक नहीं क‍िया है। इसे अभी गुप्त रखा है, लेकिन उनके यहां काम करने वाले की मानें तो जब फार्म हाउस तैयार किया जा रहा था तभी धौनी ने यह विचार व्यक्त क‍िया था। वे ऐसी गाय की नस्ल चाहते हैं, जो दूध अधिक दे, ताकि यहां के किसानों को इससे अधिक लाभ मिल सके। इसके लिए वे अपने एक मित्र पशु डाक्टर की मदद ले रहे हैं। माही की योजना है कि यह नस्ल डेनमार्क की गायों की तरह होगी जो भरपूर दूध देंती हैं।
बताया जाता है क‍ि नए नस्ल की गाय तैयार होने के लगभग एक साल बाद धौनी किसानों को गाय व‍ितर‍ित करेंगे। जिन किसानों को गाय देंगे उसका पूरा विवरण अपने पास रखेंगे। बीच-बीच में जाकर खुद ही गायों की स्थिति की जानकारी लेंगे। जो किसान इन गायों को सही तरीके से नहीं रखेंगे उनसे गाय वापस ले लेंगे। धौनी के फार्म हाउस में अभी लगभग 105 गाय है। इसमें फ्रांस की फ्रीजियन, साहीवाल, पंजाब के साथ-साथ स्थानीय गाय भी शामिल हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories