AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

PM मोदी के नाम करना चाहती हैं अपनी सारी जमीन, 85 साल की ‘दादी’ भावुक करने वाली है वजह

गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-विदेश में अधिकांश लोग पसंद करते हैं. उनके प्रति इन लोगों का समर्पण भाव अधिक है. ऐसी एक बुजुर्ग महिला हैं यूपी के मैनपुरी में. उनकी उम्र 85 साल है और नाम बिट्टन देवी है. वह अपनी सारी जमीन-जायदाद पीएम मोदी के नाम करना चाहती हैं. इसके लिए वह


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-विदेश में अधिकांश लोग पसंद करते हैं. उनके प्रति इन लोगों का समर्पण भाव अधिक है. ऐसी एक बुजुर्ग महिला हैं यूपी के मैनपुरी में. उनकी उम्र 85 साल है और नाम बिट्टन देवी है. वह अपनी सारी जमीन-जायदाद पीएम मोदी के नाम करना चाहती हैं. इसके लिए वह बुधवार को मैनपुरी की तहसील में पहुंची और एक वकील से पीएम मोदी के नाम पर जमीन ट्रांसफर करने के लिए कहा. यह बात सुनकर सभी चौंक गए. लेकिन इसके पीछे उनके पास एक भावुक वजह है.

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, 85 साल की बिट्टन देवी किशनी विकास खंड के चितायन गांव की रहने वाली हैं. उनके पास करीब साढ़े 12 बीघा जमीन है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह बुधवार को अचानक मैनपुरी की तहसील पहुंचीं और वकील कृष्‍ण प्रताप सिंह के चैंबर में गईं. वहां उन्‍होंने वकील से बात की और अपनी सारी जमीन पीएम मोदी के नाम पर करने की इच्‍छा जताई. इसे सुनकर वकील हैरान रह गए.

बुजुर्ग महिला को खूब समझाया गया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी हुई हैं. उन्‍होंने वकील से जमीन पीएम मोदी के नाम करने के लिए कहा है. इसके बाद वकील ने उनके बारे में उनसे जानकारी मांगी. इसके बाद बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है. उनके दो बेटे और बहू हैं. उनका कहना है कि उनके बेटे-बहू उनका ख्‍याल नहीं रखते हैं. उनका गुजारा सरकार की ओर से दी जा रही वृद्धावस्‍था पेंशन से हो रहा है. इसलिए वह अपनी जमीन पीएम मोदी को देना चाहती हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उनकी बात सुनकर वकील ने जिलाधिकारी से बात करने का हवाला देते हुए उन्‍हें घर भेज दिया. हालांकि बुजुर्ग महिला दो दिन बाद फिर आने की बात कहकर गई हैं

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories