
सरिया : झालसा रांची के निर्देशानुसार निकाला गया न्याय चलंत वाहन गुरुवार को सरिया पहुंचा। वहीं अनुमंडल कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गिरिडीह के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी भूपेश चंद्र सामड, अनुमंडल पदाधिकारी राम कुमार मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा तथा अंचलाधिकारी सुनीता कुमारी मौजूद रही।

विज्ञापन
मौके पर उपस्थित लोगों को कार्यक्रम के प्रोजेक्ट मानवता, श्रमेत वंदन्ते, तथा कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कुल 11 आवेदन आए जिसे सम्बंधित विभाग को प्रेषित किया गया। कार्यशाला में पैनल अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पारा लीगल वोलेंटियर उपस्थित थे।