TOP BANNER
Sponsored

Ind vs Aus: विराट कोहली ने सिर्फ 242 पारी में वनडे क्रिकेट में बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

गिरिडीह: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कैनबरा के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया। विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 12 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ रन मशीन विराट कोहली ने एक विश्व

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 2, 2020 Dec 2 37 Views
Share

गिरिडीह: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कैनबरा के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया। विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 12 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ रन मशीन विराट कोहली ने एक विश्व रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है। विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा के मैदान पर विराट कोहली ने जैसे ही अपनी पारी का 23वां रन लिया, वैसे ही वे वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में वे भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में 12 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं।

सबसे तेज 12 हजार वनडे इंटरनेशनल रन
242 पारियां – विराट कोहली
300 पारियां – सचिन तेंदुलकर
314 पारियां –  रिकी पोंटिंग
336 पारियां – कुमार संगकारा
379 पारियां –  सनथ जयसूर्या
399 पारियां – महेला जयवर्धने

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories