AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लोजपा का 20 वां स्थापना दिवस, पार्टी संस्थापक स्व. रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह : लोक जनशक्ति पार्टी का 20 वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को शहर के चित्रांश भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक स्व रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद पार्टी का शपथ पत्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को पढ़ कर सुनाया गया। मौके पर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : लोक जनशक्ति पार्टी का 20 वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को शहर के चित्रांश भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक स्व रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।

इसके बाद पार्टी का शपथ पत्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को पढ़ कर सुनाया गया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रति निष्ठा के साथ समर्पित भाव से काम करने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी 20 साल में पूरे देश में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अपना संगठन खड़ा किया है। स्वर्गीय राम विलास पासवान 50 साल के संसदीय जीवन में जो काम किया वैसा ना तो कोई कर पाएगा ना उस तरह का जनप्रिय नेता बन पाएगा। कहा कि चिराग पासवान में असीम संभावनाएं हैं जिसको उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में साबित भी किया पार्टी लगभग 25 लाख मत प्राप्त कर 6% के लगभग आसपास पहुंच गए। अन्य दल कम हमसे काफी पीछे रहें श्री राज ने कहा लोजपा भाजपा का गठबंधन स्वभाविक है आगे भी इसकी संभावना बनी रहेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनीत कुमार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, प्रधान महासचिव कमलेश शर्मा, जिला अध्यक्ष युवा सूरज कुमार पांडे, नगर अध्यक्ष अमित कुमार चंद्रवंशी, महिला जिला अध्यक्ष आरती सिंह, जिला महासचिव रंजीत कुमार सिंह, आईटी सेल अध्यक्ष पीयूष सागर, जिला सचिव विक्रम कुमार, छात्र अध्यक्ष पूजा कुमारी ,रौनक जयसवाल, आशीष जयसवाल, गयासुद्दीन अंसारी, केदार पासवान, दामोदर पासवान, उपेंद्र शर्मा सहित दर्जनों लोगों मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories