TOP BANNER
Sponsored

संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर वेबीनार का हुआ आयोजन

सरिया ( गिरिडीह) : सरिया कॉलेज सरिया में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राजनीतिक विज्ञान विभाग के तत्वाधान में एक राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रथम सत्र के लिए डॉ ( प्रो ) बी पी सिंह पूर्व डीन व हेड राजनीति विज्ञान

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 26, 2020 Nov 26 73 Views
Share

सरिया ( गिरिडीह) : सरिया कॉलेज सरिया में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राजनीतिक विज्ञान विभाग के तत्वाधान में एक राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रथम सत्र के लिए डॉ ( प्रो ) बी पी सिंह पूर्व डीन व हेड राजनीति विज्ञान विभाग, विनोबा भावे विश्वविद्यालय तथा द्वितीय सत्र के लिए रिसोर्स पर्सन के रूप में एसोसिएट प्रो डॉ रविंद्र कुमार वर्मा आर एन कॉलेज हाजीपुर, बिहार उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम की शुभारंभ भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संविधान की प्रस्तावना पाठ से  हुआ । इस दौरान प्रो बी पी सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था वैदिक काल से भारत में चला रहा है जो भारत में सफल है लेकिन पड़ोसी देशों में इसकी स्थिति बेहद कमजोर है। उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक ,राजनीतिक ,समानता स्थापित करने के लिए संवैधानिक प्रावधान बनाए तो गए हैं लेकिन यथार्थ रूप में आज भी पूर्ण रुप से लागू नहीं हो सकी है।

 

वहीं प्रो आर के वर्मा ने कहा कि वंशवाद जातिवाद ने भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान किया है यह संस्थाएं भारत जैसे देशों में जहां प्रभावी दबाव समूह नहीं है एक दबाव समूह के रूप में कार्य करती है। भारत के संविधान ने समानता प्रदान किया है, लेकिन नागरिकों में जागरूकता व चेतना के अभाव के कारण  व्यवहारिक रूप में आज भी लागू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकार के प्रति लोग जागरूक तो हुए हैं लेकिन अपने कर्तव्यों से अभी भी भाग रहे हैं।

MIDDLE
Sponsored

ऑनलाइन जुड़े हुए थे प्रतिभागी

कार्यक्रम के आयोजक सचिव डॉ सतीश कुमार वर्मा ने विषय से परिचय करवाया तथा मुख्य वक्ता का स्वागत किये जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो रविंद्र कुमार मिश्रा ने की। कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में प्रभारी प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल उपस्थित थे । इस वेबीनार में प्रो अरुण कुमार , कार्तिक प्रसाद यादव, डॉ आलोक कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार पंजाब , रामधन शर्मा हरियाणा , डॉ सुजीत कौर पंजाब , डॉ मोहम्मद रिजवान हरियाणा , डॉ बी ज्योति कर्नाटका , सालेहा परवीन, कॉलेश्वर प्रसाद, मधुरानी , झारखंड,  पंजाब बंगाल ,हरियाणा ,राजस्थान कर्नाटक, बिहार राज्य के प्रतिभागी ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories