TOP BANNER
Sponsored

यौन शोषण और लड़की भगाने के अलग- अलग मामले में 2 गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बगोदर : बगोदर थाना पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बगोदर बूढाचांच का निवासी टिंकू कुमार एवं दूसरा कोडाडीह का मुकेश रविदास है। इस बाबत जानकारी देते हुए बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अटका पूर्वी पंचायत के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 23, 2020 Nov 23 57 Views
Share

बगोदर : बगोदर थाना पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बगोदर बूढाचांच का निवासी टिंकू कुमार एवं दूसरा कोडाडीह का मुकेश रविदास है।

इस बाबत जानकारी देते हुए बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अटका पूर्वी पंचायत के जमुनानगर निवासी राजेश प्रसाद मेहता ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप बूढा चांच निवासी टिंकू कुमार पर लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे मामले में डुमरी थाना क्षेत्र की एक युवती द्वारा बगोदर के कोडाडीह निवासी मुकेश रविदास पर शादी का झांसा देकर दो वर्षों से यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में भी आरोपी मुकेश रविदास को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories