TOP BANNER
Sponsored

वेरिएबल सेवा फाउंडेशन संस्था के कार्यालय का जिप सदस्य सरिता महतो ने किया उद्घाटन

बगोदर : बगोदर के सरिया रोड स्थित चंद्रवंशम मार्केट कॉम्प्लेक्स में वेरिएबल सेवा फाउंडेशन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को जिला परिषद सदस्य सरिता महतो द्वारा फीता काटकर किया गया। मौके पर संस्था चेयरमैन संतोष सोनी ने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य मुख्यतः इलाके में समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत सेवा पहुचाने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 22, 2020 Nov 22 61 Views
Share

बगोदर : बगोदर के सरिया रोड स्थित चंद्रवंशम मार्केट कॉम्प्लेक्स में वेरिएबल सेवा फाउंडेशन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को जिला परिषद सदस्य सरिता महतो द्वारा फीता काटकर किया गया।
मौके पर संस्था चेयरमैन संतोष सोनी ने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य मुख्यतः इलाके में समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत सेवा पहुचाने का है।

संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण मानव कल्याण आदि को बढ़ावा देना है, ताकि स्वस्थ शिक्षित समाज का निर्माण हो और साथ ही रोजगार के अवसर भी लोगों को प्राप्त हो।

बताया गया कि वर्तमान समय में इस संस्था में द्वारा गोल वर्क लाइफ प्रोजेक्ट और स्वरोजगार योजना जैसे प्रोजेक्ट चला रही है जिसके तहत सदस्यों के माध्यम से कन्यादान, उच्च शिक्षा, गाय पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन जैसे कार्यों के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावे डेयरी फॉर्म , कृषि तकनीक इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जाता है और साथ ही सहयोग राशि की भी मदद की जाती है।

MIDDLE
Sponsored

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला परिषद सदस्य सरिता महतो ने फाउंडेशन के सदस्यों को बधाई देते हुए जनहित के कार्य करने की नसीहत दी। मौके पर संस्था के सुपरवाइजर मुनी खातुन, सोनी देवी, फरहत जहां, अलिफ खातुन, सोनी देवी के अलावे प्रोजेक्ट मैनेजर यशवंत कुमार, जावेद अंसारी, मोहम्मद शमसाद, राजेश पासवान, मोहम्मद मुमताज़ समेत संस्था सचिव मो अमजद, विशेष सलाहकार रामदेव राय समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories